News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: चुनावी सीजन में छुटभैये नेताओं की चांदी! छुटभैये नेताओं के खर्च उठाने को विवश दिख रहे उम्मीदवार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 5, 2023  |  10:30 AM

925 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चुनावी सीजन में छुटभैये नेताओं की चांदी! छुटभैये नेताओं के खर्च उठाने को विवश दिख रहे उम्मीदवार

कुशीनगर। चुनाव के मौसम में छुटभैये नेताओं की चांदी कट रही है। लक-लक खादी व अधी का कुर्ता-पैजामा, पैंट-शर्ट और उजला जूता। मुंह में पान तथा हाथों में सिगरेट व स्मार्ट मोबाईल थामे अपने-अपने समर्थक प्रत्याशियों के जीत का दावा करते हर चौक-चौराहे व पान दुकान पर सुबह से शाम तक मजमा लगाये दिख रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को इनके नाज-नखरों को उठाना मजबूरी सा बन गया है। कभी पैदल सफर करने वाले ये नेता आज आरामदेह स्कार्पियो व बोलेरो से नीचे नहीं उतर रहे हैं।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इन नेताओं के पीछे प्रत्याशियों को भाड़े की गाड़ी, तेल तथा दैनिक पाकेट खर्च के नाम पर एक हजार से दो हजार रुपये प्रतिदिन खर्च हो रहे हैं। ये जनाब निकाय चुनाव को लेकर अपने समर्थक प्रत्याशी के लिए किसी से वोट की बात हो न हो, सुबह से देर शाम तक नगर पंचायत क्षेत्र के दायरे में चहलकदमी कर समय बिताते नजर आ रहे हैं। ऐसे नेताओं के भरोसे चुनाव जीतने के लिए मैदान में दर्जनभर प्रत्याशियों के कार्यकर्ता यही सब करते दिख रहे है। इन सभी नेताओं का कहना है कि अब सिद्धांत की राजनीति करने वाले लोग कैसे मिलें, जब नेता ही सिद्धांत से बंधे नहीं है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking