News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समीक्षा बैठक में डीएम ने लिया ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, बिजली इत्यादि कार्यो की सम्बन्धितों से रिपोर्ट!

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 30, 2021  |  6:50 PM

800 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समीक्षा बैठक में डीएम ने लिया ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, बिजली इत्यादि कार्यो की सम्बन्धितों से रिपोर्ट!

कुशीनगर। बुद्धवार को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट, टीकाकरण, मेडिकल इक्विपमेंट्स और एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (दिमागी बुखार) तथा जापानी इंसेफ्लाइटिस के संदर्भ में चर्चा किया।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, बिजली इत्यादि कार्यो की रिपोर्ट ली तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल इक्विपमेंट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अंतर्गत अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर इत्यादि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की गई, तथा जिन मेडिकल इक्विपमेंट की आपूर्ति नहीं हो पाई है उसके बारे में यथाशीघ्र कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। दिमागी बुखार तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण के बारे में उन्होंने पूछताछ की। संबंधित अधिकारी के द्वारा उस स्थल का निरीक्षण किया गया है कि नहीं, आशा ने इस संदर्भ में तत्काल कार्यवाही की है कि नहीं, ईटीसी में भर्ती करने की तिथि इत्यादि के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। सचल दल गाड़ी के क्रियाशील होने संबंधित जानकारी उन्होंने अपर जिलाधिकारी से प्राप्त की । मिली जानकारी के अनुसार 7 गाड़ियां क्रियाशील हो गयी है। टीकाकरण के संदर्भ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि आज 15 सेशन लगे हैं। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या के संदर्भ में भी जिलाधिकारी महोदय ने बातचीत की तथा जलभराव की समस्या को यथाशीघ्र दूर कर लेने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking