News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पच्चीस हजार रुपए के ईनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल,न्यायालय पेशी से फरार हुआ था देवजीत उर्फ संजय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2024  |  8:32 AM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पच्चीस हजार रुपए के ईनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल,न्यायालय पेशी से फरार हुआ था देवजीत उर्फ संजय

कुशीनगर । न्यायालय पेशी से फरार हुआ मुजरिम से बीती रात्रि पुलिस के मुठभेड़ हो गई है,जिसमे वह घायल अवस्था में दबोच लिया गया है,जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल पडरौना में चल रहा है,दबोचा गया अभियुक्त पर कुशीनगर जनपद के अतरिक्त जौनपुर जिला में भी अपराधिक मुकदमे दर्ज है। कुशीनगर पुलिस ने अभियुक्त देवजीत उर्फ संजय पर पच्चीस हजार रुपए का ईनाम का घोषणा पहले से कर रखी थी।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बता दे बीती रात्रि थाना कसया, कोतवाली पडरौना, साइबर थाना व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र के हिरण्या मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी,तब तक एक व्यक्ति आते दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देख कर पीछे मुड़ कर भागने लगा,पुलिस।टीम भी पीछे लग कर दौड़ा लिया, तो भाग रहे व्यक्ति द्वारा कुछ दुर पहले रुककर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें वह घायल हो गया जिसकी पहचान न्यायालय पेशी से फरार अभियुक्त देवाजीत उर्फ संजय यादव उर्फ राजा यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम डिहियाँ पोस्ट महुवारी थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर वर्तमान पता अनुरुद्धवा थाना कसया जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है। उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर, तीन जिन्दा कारतूस, दो खोखा कारतूस 315 बोर की बरामदगी की गयी।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त देवाजीत उर्फ संजय यादव उर्फ राजा यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम डिहियाँ पोस्ट महुवारी थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर वर्तमान पता अनुरुद्धवा थाना कसया जनपद कुशीनगर जो कि चोरी के मुकदमें में माननीय न्यायालय से फरार हो गया था एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा मु0अ0सं0 354/24, 337/19, 338/19 व 389/24 में इसकी गिरफ्तारी हेतु पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके विरुध्द जनपद जौनपुर व कुशीनगर में थानों पर चार मुकदमें पंजीकृत हैं।

यहां बताना लाजमी होगा की इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक कसया गिरजेश उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मनोज कुमार पंत,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना आशुतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव कुमार शुक्ला,चौकी प्रभारी कस्बा कसया गौरव श्रीवास्तव,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर हुए मुठभेड़ में सक्रिय भूमिका निभाई हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking