News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: इण्डिया@2047 कार्यक्रम का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2023  |  7:19 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: इण्डिया@2047 कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कुशीनगर। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सभागार में युवा संवाद इंडिया@2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप वर्मा डीएसपी खड्डा एवम विशिष्ट अतिथि सचिन कुमार जिला युवा अधिकारी,रवि निषाद क्रीड़ा अधिकारी, कृष्णा कुमार जिला उद्यान अधिकारी, ममता त्रिपाठी (प्रधानाचार्य)), श्रीमती मनीषा प्राचार्या,सूर्या प्रताप मिश्रा(प्रदेश समन्वयक बीबीए)आदि ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया युवा संवाद -इण्डिया@2047 पंच प्रण पर आधारित कार्यक्रम में जिलेभर के 300 से ज्यादा युवाओं ने प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे जिसमें प्रथम पुस्कार-आकृति मिश्रा,द्वितीय पुरस्कार सौम्या जायसवाल, तृतीय पुरस्कार पूजा योगेंद्र यादव तथा प्रतिभाग करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओ द्वारा पंच प्रण पर अपने विचार रखे गए जिसमे उदित नारायण डिग्री कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती ममता मणि त्रिपाठी ने इण्डिया@2047 पर अपने विचार रखें व विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं का आवाहन किया।

जिला युवा अधिकारी के द्वारा समाजसेवा में सराहनीय योगदान देने वाले जिले के युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया, अपने अभिवादन में वर्ल्ड यूथ सोशल ऑर्गेनाइजेशन संस्था के अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी वक्ताओ,अतिथियों व युवाओं का अभिवादन व आभार ब्यक्त किया।जिला युवा अधिकारी ने बताया कि युवा संवाद- इण्डिया@2047 (पंच प्रण आधारित) कार्यक्रम के आयोजक वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल सोशल आर्गेनाइजेशन एवं प्रायोजक नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर (कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत ) के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking