कसया/कुशीनगर । फाजिलनगर नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को कैम्प लगाकर बिभिन्न योजनाओं के लिये पात्र लोगों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सैकड़ो लोगों का आवेदन लिया गया।
उक्त नगर पंचायत के सभी वार्डो के निवासियो को बृद्धा, विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्रो को दी गयी l इस दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने कहा कि सभी पात्रो को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए यह आयोजित किया गया है। पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है । कैम्प में लगभग ढाई सौ लोगो ने आवेदन किया l
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह, प्रधान लिपिक शुभम मिश्रा, सभासद कमलेश वर्मा, राहुल सिंह, , शमशाद आलम, नसीम आलम,, चंदन चौहान खालिद अंसारी,राजेश, श्याम प्रसाद, बैरिस्टर गुप्ता, आरती देवी, विवेक सिंह सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…