News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गैंग का खुलाशा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 21, 2021  |  6:15 PM

1,094 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गैंग का खुलाशा
  • पिकप वाहन से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार शराब तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज कोतवाली पडरौना पुलिस ने माल वाहक पिकप पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर अबैध शराब की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्यों को दबोचने में उस समय कामयाब हुई है,जब वह अंग्रेजी शराब की एक खेप को बिहार ले जा रहे थे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की ब्रिकी,परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे मंगलवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिंघापट्टी पक्की सड़क से एक अदद फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी पिकप वाहन से कुल उनचास गत्ता प्रत्येक गत्तों मे अड़तालीस-अड़तालीस पाउच(जिसमें पैतीस गत्तो में 8PM ब्रान्ड की पाउच तथा चौदह गत्ते में वेगपैपर ब्रान्ड का पाउच ) अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह है अभियुक्त
शतीश कुमार पासवान पुत्र राजेश पासवान साकिन पानापुर लंगा थाना हाजीपुर जिला बैसाली (बिहार) ,अमित कुमार राय पुत्र सुरेन्द्र राय साकिन पानापुर लंगा थाना हाजीपुर जिला बैसाली (बिहार) ,परवेज आलम पुत्र नाजिर अंसारी साकिन भिखारी पट्टी सपहा थाना कसया जनपद कुशीनगर हा0मु0 नैनहा निकट बासी पुल थाना धनहा पश्चिम चम्पारन (बिहार) ,अखिलेश शर्मा पुत्र बिकाउ शर्मा साकिन प्रेमनगर पिपरा थाना कसया जनपद कुशीनगर। वही इन लोगो के कब्जे से एक पिकप वाहन जिस पर फर्जी नं0 प्लेट जिसपर BR 22 R 2515अंकित है। बरामद किया गया है।

यह टीम दिलवाई कामयाबी
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना अनुज कुमार सिंह ,चौकी प्रभारी बांसी वेद प्रकाश सिंह ,हे0का0 जिलाजीत सिह,.हे0का0 देवमुनि सिंह,.का0 अखिलेश कुमार यादव,का0 पंकज कुमार का0 सत्यप्रकाश यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking