News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टेंडर में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच नही हो सकी पुष्टि

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 30, 2023  |  6:06 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टेंडर में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच नही हो सकी पुष्टि WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम हाटा ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में समस्त अभिलेखों और टेंडर खोलने की प्रक्रिया का गहनता से जांच किया। इस दौरान जांच में अनियमितता की कोई पुष्टि नही हो पाई।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

बता दें कि नगर पंचायत मथौली में टेंडर में अनियमितता कि लिखित शिकायत पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने मंडलायुक्त गोरखपुर से किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि नगर पंचायत मथौली के अधिशासी अधिकारी द्वारा जेम गाइडलाइन एवं शासनादेशों के परे जाकर सरकारी धन की लूट के नियत से किसी फर्म विशेष को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा शासन ने सामग्री खरीद एवं निर्माण कार्यों में पारदर्शिता निष्पक्षता तथा फर्मो के बीच प्रतिस्पर्धा हेतु ही जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर आमंत्रित करने की व्यवस्था की गई है साथ ही प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए मुख्य सचिव द्वारा तकनीकी निविदा खुलने पर (टेक्निकल बिड) लिखित स्पष्ट कारण बताए बिना सेवा प्रदाता फर्मों को अस्वीकृत करने का अधिकार पर रोक लगाया है लेकिन मथौली नगर पंचायत द्वारा बिना कारण बताएं तमाम फर्मों को (तीन को छोड़कर) बिना स्पष्ट कारण बताएं टेक्निकल बिड के लिए अस्वीकृत कर दिया है जिन तीन फर्मो को स्वीकार किया गया है उक्त फर्मे लगभग एक ही परिवार एवं रिश्तेदार की फर्मे है उन्हीं तीन में से एक का चयन कर शासनादेश की मूल भावना के विपरीत कार्य किया गया है। जिसकी जांच उप जिलाधिकारी हाटा हीरालाल द्वारा किया गया।

इस संबंध में एसडीएम ने बता कि टेंडर में अनियमितता की शिकायत संबंधित कई बिंदुओं को गहनता से जांच किया गया, लेकिन अनियमितता की कोई पुष्टि नही हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking