News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यू0पी0 दिवस केअवसर जनपद में आयोजित हुआ इन्वेस्टर्स सम्मिट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2023  |  8:31 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यू0पी0 दिवस केअवसर जनपद में आयोजित हुआ इन्वेस्टर्स सम्मिट WhatsApp
Responsive image
  • उद्योगो के स्थापना से बढेगा रोजगार,एवं जनपद का होगा विकास
  • जनपद में लक्ष्य से अधिक इन्वेस्ट होने पर डीएम/सीडीओ व इन्वेस्टर्स को बधाई-सांसद कुशीनगर

कुशीनगर। आज जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन पडरौना रामकोला रोड पर (नियर सुसवलिया) स्थित द पार्थ रिसॉर्ट होटल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कर रहे कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर 50 करोड़ से ऊपर के 06 निवेशको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जनपद में 90 से अधिक ईकाइयो द्वारा 1305 करोड रुपए से अधिक का निवेश प्रस्तावित भी किया गया, जिससे अपार रोजगार सृजन की सम्भावना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ने निवेशकों का उत्साहबर्द्धन करते हुए जनपद में उद्योग स्थापना हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।ads

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

उन्होंने कहा कि देश का सबसे बडा प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सके इसके लिए विभिन्न नीतियों व कार्यक्रमों को संचालित किया गया है। उद्योगो को बढावा देने के लिए नई नीति लाई गयी है, जिसका अनुपालन सरकार, उद्यमी भी कर रहे है, जिससे राज्य में अच्छा औद्योगिक माहौल विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना उद्योगो के कोई देश आगे नही बढ सका है। उद्योग स्थापना से रोजगार के भी अवसर विकसित होते हैं, इसलिए उद्यमी आगे आयें और जनपद में अधिक से अधिक निवेश करें। उनकी मदद के लिए जिला प्रशासन सहित हम सभी तत्पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्यमियों की समस्या का त्वरित समाधान सकारात्मक रुप से सभी जुडे विभाग करेंगे। विधायक खडडा विवेकानंद पांडेय ने कहा कि उद्योगो को बढावा देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कानून व्यवस्था होती है, जो उत्तर प्रदेश में है। इस प्रदेश की कानून व्यवस्था का उदाहरण अन्य प्रदेशों में दिए जाते है। जनपद में उद्यम निवेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर पारदर्शी व्यवस्था सुलभ रहेगी।ads

सदर विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए बेहतर माहौल है। प्रदेश में अपराध व भ्रष्ट्राचार मुक्त वातावरण सृजित है। जनपद का समग्र विकास हो, इसके लिए कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तुतीकरण का यह क्रम जारी रहना चाहिये। जनपद में अधिक से अधिक निवेश हो, इसके लिए निवेशको से सभी जनप्रतिनिधि गण दरवाजे पर जाएंगे। उन्होंने कहा‘‘बदल रहा है उत्तर प्रदेश’’ का स्लोगन देते हुए सभी निवेशको से उद्यम स्थापना में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने की अपेक्षा की। विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने भी सम्बोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार मिले यह औद्योगिक स्थापना से ही हो सकता है। इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना चाहिये।उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद होने के कारण यहां औद्योगिक विकास नही हुआ लेकिन अब उद्यमी गण जागरूक हो रहे हैं। विधायक तमकुहीराज डॉ0 असीम कुमार राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इसके लिये तमकुहीराज क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु उद्यमी गण से अपील की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त कर निवेशको के समस्याओं का त्वरित रुप से समाधान किये जाने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि कुशीनगर में विकास की सम्भावनाएं बहुत हैं सड़क, विजली, कानून व्यवस्था, सभी अनुकूल हैं, उन्होंने सभी से अपेक्षा करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर जनपद के विकास को और आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में मा0 विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए अपना विचार व्यक्त किये।

निवेशक दिलीप शाही, अजय गुप्ता, अमित अग्रवाल ने भी अपने अनुभव को इस सम्मिट में साझा किया। कार्यक्रम दौरान उपयुक्त उद्योग सतीश कुमार, जिला उद्य।न अधिकारी, यू0पी0 नेडा,पशुपालन विभाग, एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी गणों ने अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा कुल 15 इन्वेस्टर्स को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र भी दिए गए।ads

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा सांसद/विधायक गण व उपस्थित सभी इन्वेस्टर्स के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि इस कार्य हेतु अभी और प्रयास करने की जरूरत है, ताकि जनपद का पूर्ण विकास हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल देवरिया कुशीनगर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मनीष जायसवाल, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह सीएमओ सुरेश पटारिया, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी बी0आर0 मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, ए आर कोऑपरेटिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking