News Addaa WhatsApp Group

 तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा कुशीनगर -सांसद विजय दुबे 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2023  |  7:57 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
 तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा कुशीनगर -सांसद विजय दुबे 
  • प्रधानमंत्री के विज़न भारत@2047 की नींव है-दीपाली जायसवाल 
  • देश का पहला युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशन एंड  विजन भारत @2047 कार्यक्रम सम्पन्न 

कसया/कुशीनगर। देश का पहला युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशन का कार्यक्रम शनिवार को नगर के सपहा मार्ग स्थित नवजीवन मिशन स्कूल में सम्पन्न हुआ l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विजन 2047 प्रधानमंत्री मोदी का विजन है,कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में तैयार करना है, जिसको हर हाल में प्रधानमंत्री मोदी पूरा करेंगे l हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि यह पहला कार्यक्रम प्रदेश के कुशीनगर में हो रहा है l युवा मंथन का कार्य काबिले तारीफ है l कुशीनगर तेजी के साथ तरक्की की ओर बढ़ रहा है, यहाँ बड़े -बड़े विकास के कार्य हो रहें है, जिनमे यहाँ का एक बड़ा एयरपोर्ट उदाहरण है l यहाँ के बच्चे कॉफी तेज, समझदार और काबिल हैं l इस दौरान सांसद ने  युवामंथन मॉडल यूनाईटेड नेशन की तरफ से हेड कॉर्डिनेटर सीनियर सुपरवाइजर यू जी सी दीपाली जायसवाल के कार्यों की खूब सराहना की l

हेड कॉर्डिनेटर सीनियर सुपरवाइजर यू जी सी दीपाली जायसवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं कि कुशीनगर में युवामंथन मॉडल यूनाईटेड नेशन का पहला कार्यक्रम किया गया है, जो प्रधानमंत्री के विज़न भारत@2047 की नींव रखी गई हैl इसे पुरे भारत वर्ष में फैलाने का प्रण लिया गया हैl कार्यक्रम को  नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, डायरेक्टर सैम कुट्टी, परमिला सेन, प्रधानाचार्य बरथा लोम काटा सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया l  इस कार्यक्रम में बच्चों ने यूनाइटेड नेशन की तर्ज पर युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशन में छात्रों ने सदस्य देशों के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया और विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की | नवजीवन मिशन स्कूल के बच्चों ने यूनाइटेड नेशन से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुन्दर प्रदर्शनी भी लगाई, जिसको सभी ने खूब सराहा | युवामंथन के पी आर हेड प्रखर वार्ष्णेय ने कहा युवामंथन छात्रों को ऐसा मंच प्रदान कर रहा है जिसमें देश दुनिया और राजनीतिक मुद्दों को समझने का मौका देगा l कार्यक्रम का क्रियान्वयन दीपाली जायसवाल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “युवा मंथन – अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी सम्मेलन’’  युवा  मंचन–आल इण्डिया  पोलिटिकल पार्टी मीटिंग रहा। कार्यक्रम का  निर्देशन देव भट्टाचार्य द्वारा किया गया। प्रणय श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री मोदी , सदानंद पटेल द्वारा शशि थरूर ,अनस खान द्वारा राहुल गांधी, सलोनी यादव द्वारा डिम्पल यादव, हर्लिन बंसल द्वारा सोनिया गांधी, आश्विन पति  त्रिपाठी द्वारा अमित शाह ,सुरभि श्रीवास्तवा द्वारा ममता बनर्जी  की भूमिका का निर्वहन किया गयाl मुख्य अतिथि  और दिल्ली से युवा मंथन की हेड कॉर्डिनेटर दीपाली जायसवाल का स्वागत विद्यालय प्रबंधक पी सी सैम कुट्टी  द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य  द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  विधायक प्रतिनिधि कुशीनगर रुद्र प्रकाश सिंह  ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. प्रशीला सैम कुट्टी सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग बुद्ध पीजी कॉलेज  कुशीनगर सहित  विद्यालय की उप प्रधानाचार्या , शिक्षक  छात्र /छात्राएं तथा अन्य गणमान्य  लोग उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking