News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शांतिपूर्ण त्यौहार सम्पन्न कराना सबकी जिम्मेदारी- तहसीलदार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2022  |  6:59 PM

963 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शांतिपूर्ण त्यौहार सम्पन्न कराना सबकी जिम्मेदारी- तहसीलदार

साखोपार/कुशीनगर। होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था कायम रखना जितनी प्रशासन की जिम्मेदारी है,उतनी ही जनता की भी है। इसलिए जनता प्रशासन का सहयोग करे।त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी अराजक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्योहार में शांति और सद्भाव कायम रहे। उक्त बातें कसया तहसील परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार कसया मांधाता प्रताप सिंह ने कही।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

उन्होंने सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में होली व शब ए बारात मनाने की अपील करते हुए कहा कि होली में हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने तथा सख्त कारवाई करने का निर्देश दिया गया हैं। डीजे बजाने पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध है।उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। डीजे बजाते पाये जाने पर कारवाई होगी। होली पर्व पर सभी अधिकारी व कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दिया गया है। रोस्टर के हिसाब से गांव से लेकर शहर तक पुलिस व मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति किया गया है। सादे वेश में हुड़दंगियों व शराबियों,धंधेबाजों पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी। पकड़े जाने पर सख्त कारवाई होगी। साथ ही अधिकारियों व पुलिस की गश्तीदल लगातार मोनेटरिंग करेंगी। ताकि पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में सम्पन्न हो सके।उन्होंने कहा कि लेखपाल गांवों में जाकर यह जानकारी प्राप्त करे कि होलिका दहन को लेकर कोई विवाद तो नहीं है। त्योहार पर लेखपाल, कानूनगो व संग्रह अमीनों की हल्का वाइज ड्यूटी भी लगाई गयी हैं। उन्होंने साफ किया है कि होली पर्व पर किसी तरह की नई परंपरा को लागू नहीं होने दिया जाएगा और पर्व की आड़ में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। होली के दिन सभी मदिरा की दुकानें बंद रहेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण पर्व को सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान तहसीलदार के पेशकार बृजेश गौतम, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेन्द्र पांडेय, रामनरेश राय, रामकिशन सिंह, विनोद कुशवाहा, गोविंद तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, काशीनाथ जायसवाल, राजस्व कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी ,अरविंदपति तिवारी, ख़ज़ान्ति गुप्ता, शैलेन्द्र दुबे, शैलेश दुबे, मदन यादव, गौरव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking