News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महिलाओं की सम्मान, सुरक्षा और स्वालंबन के लिए उपयुक्त अवसर देना तथा माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी- रामवृक्ष गिरि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 26, 2021  |  4:02 PM

537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिलाओं की सम्मान, सुरक्षा और स्वालंबन के लिए उपयुक्त अवसर देना तथा माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी- रामवृक्ष गिरि

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । मंगलवार को विकास खण्ड पडरौना कुशीनगर के ग्राम भिसवा लाला पंचायत सभागार में मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत माहिला स्वालंबन शिविर का आयोजन किया गया। श्वालम्बन शिविर में महिला कल्याण के जिला समन्वयक शिप्रा तिवारी ने कन्या शुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीसीपीएनडीटी कानून, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। निवेदिता पांडेय केस वर्कर वन स्टॉप सेंटर ने मिशन शक्ति अभियान और स्वालंबन शिविर का उद्देश्य और समाज में महिलाओं की आत्मनिर्भरता में सुधार व जबावदेही पर वार्ता कीं। रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल शिक्षा परियोजना एक्शन एड ने महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित सामाजिक सुरक्षा वाली योजनाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं, बैक टू स्कूल कैंपेन, शारदा (स्कूल हर दिन आएं) समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत दिब्यांग बच्चियों को मिलने वाली सुविधाएं और अन्य रोजगार परक योजनाएं, बीओसीडबल्यू, निराश्रित महिला पेंशन और स्कॉलर शिप की योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी पर विस्तार से बताएं तथा कहे की महिलाओं की सम्मान, सुरक्षा और स्वालंबन के लिए उपयुक्त अवसर देना और माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। संजय कुमार कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता बाल कल्याण समिति ने टोलफ्री नंबर 102 स्वास्थ्य सेवाओं, 108 स्वास्थ्य और अपातकालीन सेवाओं, 181 महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं,1090 महिला पावर लाइन और 1098 चाइल्ड लाइन की सेवाओं और कार्यों को बताए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशन विभाग से उपस्थित दयानंद शर्मा, गंगाधर मिश्र और मनोज शर्मा ने तत्काल कन्या सुमंगला योजना के 6 आवेदन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 3 आवेदन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन सामान्य के 2 आवेदन तथा निराश्रीत महिला पेंशन के 8 आवेदन जमा किए। इस अवसर पर तीन दर्जन के लगभग ग्रामीण महिलाऐं उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking