News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जेईई मेंस में जिज्ञासा व अनीश ने लहराया अपनी परचम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 14, 2024  |  6:17 PM

189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जेईई मेंस में जिज्ञासा व अनीश ने लहराया अपनी परचम WhatsApp
Responsive image
  • राष्ट्रीय सहारा अख़बार के तहसील प्रभारी रजनीश राय की पुत्री है जिज्ञासा

तमकुहीराज/कुशीनगर । देश का प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस 2024 पहले चरण के नतीजे सोमवार 12 फरवरी को घोषित हुए हैं।घोषित हुए नतीजों में तमकुहीराज विकास खंड के प्रधान संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सहारा अख़बार के तहसील प्रभारी रजनीश राय की पुत्री जिज्ञासा ने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर के अपना,अपने माता पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

बता दें कि ग्राम लतवा मुरलीधर के ग्राम प्रधान रजनीश राय की पुत्री जिज्ञासा ने 95.016 परसेंटाईल अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन की है। जिज्ञासा राय की संस्थागत पढ़ाई में हाई स्कुल गोरखपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कुल खोराबार से तथा इंटरमीडिएट डॉन वास्को स्कूल से हुई है। जिज्ञास दूसरे प्रयास में, बिना किसी कोचिंग संस्थान को ज्वाइन किये,सेल्फ स्टडी से जेईई मेंस क्वालीफाई की है। जिज्ञासा की इस सफ़लता पर स्थानीय विधायक डा असीम कुमार, केन युनियन अध्यक्ष धीरेंद्र उर्फ राजू राय, किसान पीजी कॉलेज के प्रबंधक अनूप राय,पत्रकार , शिवशंकर सिंह सुर्यवशी, वरिष्ठ पत्रकार राम अधार द्विवेदी, दिपक पाण्डेय, जगदम्बा राय,ओमप्रकाश राय, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, कृपा शंकर यादव, अनिल पांडेय, अशोक वस्त,राजू कुमार, अशोक कुमार द्विवेदी ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं क्षेत्र के ग्राम छपरा अहिरौली निवासी राजेश गुप्ता का पुत्र अनीस गुप्ता ने 99.79 परसेंटाईल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुरु से ही पढ़ाई में होनहार रहा अनीस राजस्थान के कोटा नगर में रहकर कोचिंग संस्थान की मदद से तैयारी कर रहा था। उन्हें अध्यापकों का पूरा सहयोग मिला और उन्होंने अपनी तैयारी में निरंतरता बनाए रखी। अनीस आईआईटी एडवांस में और भी बेहतर करना चाहते हैं ।

उन्होने इंटरमीडिएट की पढ़ाई संस्कार सेन्ट्रल एकेडमी से किया है। उनकी सफलता पर चाचा मोहन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता पूर्व प्रधान,अवधेश कुमार राय, द्वारिका राय, विनोद राय ने प्रसन्नता जताई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking