हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के पिपराइच रोड पर संचालित हो रहे तीन निजी अस्पताल को जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राकेश गुप्ता नायब तहसीलदार आशीष रंजन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।जहा निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर डॉक्टर नहीं मिलने पर हास्पीटल का आपरेशन थियेटर सील कर दिया। वहीं हास्पीटल में सर्जरी कराए हुए पांच मरीज भर्ती मिलें। जहां सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि सुकरौली बाजार निवासी उपेश चौहान कमिश्नर के वहां हाटा कस्बे में चल रहे साईं हास्पीटल की लिखित शिकायत दिया था। जहां शिकायतकर्ता के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को जांच करने का निर्देश दिया। जहां स्वास्थ्य व राजस्व की टीम साई हास्पीटल के प्रसव व ओटी कक्ष, मेडिकल स्टोर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हास्पीटल के कागजात सही पाया गया, जबकि डॉक्टर नहीं मिले। हास्पीटल परिसर में साफ सफाई भी सही पाया गया। हास्पीटल में पांच मरीज भर्ती मिले। उनका इलाज स्टाफ नर्स कर रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल के ओटी रूम सील कर दिया।वही बगल स्थित गोल्ड हास्पीटल के निरीक्षण में कागजात सही पाया गया लेकिन फुलटाइमर डाक्टर के न होने के चलते हास्पीटल को ही सीज कर दिया गया वही नगर के यश हास्पीटल की जांच की गयी जहा हास्पीटल का कागजात नहीं था न ही कोई डाक्टर जिसके कारण आपरेशन थियेटर सील कर दिया गया।
dवही मौजूद पाच मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि सुकरौली बाजार निवासी उपेश चौहान कमिश्नर के वहां साईं अस्पताल की लिखित शिकायत दिए थे। कमिश्नर ने जांच करने का निर्देश दिये। कमिश्नर के निर्देश पर अस्पताल की जांच की गई है। पांच मरीज सर्जरी कराए हुए भर्ती मिले। इस दौरान डॉक्टर विजय यादव प्रशांत सिंह, नवीन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…