News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसान सभा ने विभिन्न मांगो का  राष्ट्रपत के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2023  |  6:22 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सभा ने विभिन्न मांगो का  राष्ट्रपत के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया

कसया/कुशीनगर। केंद्र सरकार के कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई कुशीनगर ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कसया को दिया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ज्ञापन में किसान सभा ने कॉरपोरेट लुटेरा भारत छोड़ो, खेती छोड़ो का नारा देते हुए कहा है कि हम सामूहिक रूप से यह आवाज उठा रहे हैं l ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ हमारे ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणाप्रद और ऊर्जावान आह्वान को चिन्हित करने के लिए 09अगस्त को अंग्रेजो भारत छोड़ो दिवस पुरे देश में मनाया जाता है l इस साल हम भारत के किसान और खेत मजदूर कॉरपोरेट लुटेरा भारत छोड़ो खेती छोड़ो की मांग के लिए सामूहिक आवाज उठा रहे हैं l जंगल, नदी, अन्य जल संसाधन, क़ृषि भूमि आदि पर सरकार कब्ज़ा करने के लिए कॉरपोरेट व बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा दें रही है l आशियान व डबलू.टी.ओ जैसे समझौता के तहत नगदी फसलों के कीमतों में भारी गिरावट आयी है, तो वहीं बीज, उर्वरक,कीट नाशक,डीजल बिजली आदि पर मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ते जा रहा है l इसी क्रम में किसान सभा ने मांग किया है कि खेती से कॉरपोरेट व बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बाहर किया जाय,खाद, बीज, कीट नाशक दवाओं सहित खेती में प्रयोग होने वाली वस्तुओ पर भारी सब्सिडी दिया जाय,09दिसंबर 2021में किसानो और सरकार के बीच हुए समझौते के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाया जाय,खेत मजदूर व किसानो के कर्ज माफ किया जाय तथा  प्रति माह उन्हें 05हजार रूपये  पेंशन दिए जाय,बिजली निजीकरण संसाधन बिल वापस लिया जाय,गन्ने का मूल्य पाँच सौ रूपये कुंतल किया जाय और मनरेगा के तहत दो सौ दिन का काम तथा छः सौ रूपये प्रति दिन का मजदूरी दिया जाय l

ज्ञापन देने वालों में अयोध्यालाल श्रीवास्तव जिला मंत्री माकपा,राम नरेश यादव जिलाध्यक्ष  कुशीनगर किसान सभा, कैलाश गिरी अध्यक्ष खेत मजदूर यूनियन,राम बहाल सिंह, गेंदा सिंह, जवाहर शर्मा,जमालूद्दीन,केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद आदि शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking