News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो पक्षों में हुई चाकू बाजी एक गंभीर रूप से घायल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 30, 2023  |  4:33 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो पक्षों में हुई चाकू बाजी एक गंभीर रूप से घायल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार में देशी शराब की दुकान से 300 मीटर आगे दिन दहाड़े दो पक्षों में से चाकू बाजी की घटना मे एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।प्राप्त सूचना के मुताबिक चंदन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम छपिया टोला रामनगर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर चाकू के प्रहार से घायल हो गया।

आपके लिए और..- गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम...

बताया जा रहा है कि चंदन शर्मा अहिरौली बाजार में किसी काम से गया था और अपने घर को लौट रहा था जैसे ही वह देशी शराब की दुकान से आगे मेंन रोड पर पहुंचा वहां पहले से मौजूद बब्बी गोंड़ उर्फ मीर गोंड़ से कहा सुनी हुई और बब्बी गोंड उर्फ मीर गोंड़ ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमलाकर दिया‌ जिसमे चन्दन गंभीर रूप से घायल हो गया आरोपी घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से फरार हो गया। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी सूचना मिलते ही तत्काल उपनिरीक्षक चंन्दन प्रजापति राहुल राय हेडकास्टेबल राकेश यादव कास्टेबल धर्मेन्द्र कुमार संजय कुमार महिला कास्टेबल निधि त्रिपाठी ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चंदन शर्मा को 108 नंबर एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गई।जहां चिकित्सको ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।दोनो युवक एक ही गांव के है दोनो के बीच किसी बात को लेकर कुछ महीने पहले वाद विवाद हुआ था और जिसके बाद से दूसरा पक्ष मौके की तलाश में था।सोमवार को चंदन अहिरौली बाजार से किसी कार्य को निपटाकर अपने घर छपिया लौट रहा था तभी देसी शराब की दुकान से थोड़ी दूर बब्बी गोंड़ ने उसे रोका और दोनों में कहां सुनी हुई जिसके बाद बब्बी गोंड़ उर्फ मीर गोंड़ ने चंदन पर चाकू से प्रहार कर इस घटना को अंजाम दे दिया।घायल चंदन शर्मा के भाई भोला शर्मा ने स्थानीय थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस घटना की छानबीन मे जुटी हुई।इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार श्री प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है‌।मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking