News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:कोटेदार पर राशन नही देने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2023  |  6:54 PM

805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:कोटेदार पर राशन नही देने का लगाया आरोप WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। 52 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने ही गांव के कोटेदार के ऊपर ये आरोप लगाया है कि अगस्त 2019 से इन्हें कोटेदार के द्वारा राशन नही दिया जा रहा है। जिससे इनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। जब भी ये राशन लेने जाते है तो कोटेदार के परिजनों के द्वारा इनके साथ दुर्व्यवहार आदि करके भगा दिया जाता है। जिससे इनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

वायरल वीडियो पडरौना तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा विकास खण्ड के रामनगर मिश्रौली गांव के बहोरा छपरा टोला निवासी भृगुरासन पुत्र शिवनाथ का बताया जा रहा है। इन्होंने अपने ही गांव के कोटेदार मीना देवी पत्नी रामअधार पर ये आरोप लगाया है कि इनके द्वारा इन्हें अगस्त 2019 से लेकर आज तक राशन नही दिया जा रहा है। अनेको बार प्रयास करने पर कोटेदार के परिजनों के द्वारा दुर्व्यवहार करके इन्हें भगा दिया जाता है। जिलाधिकारी से लेकर सम्बन्धित विभाग और सीएम पोर्टल पर भी शिकायत करने के बावजूद भी इनका समस्या आज भी जस का तस बना हुवा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking