News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कोविड नियमित समीक्षा बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 13, 2021  |  8:53 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कोविड नियमित समीक्षा बैठक

कुशीनगर। मंगलवार को कोविड संबंधित नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने आर0आर0टी0 टीम के द्वारा सर्वे की रिपोर्ट ली और उन्हें निर्देश दिया कि जहां सबसे कम सैंपलिंग है वहां फोकस ज्यादा करें। इस संदर्भ में उन्होंने सीएमओ को भी निर्देश दिया कि सभी आर0 आर0 टी0 को सक्रिय करावे। सैंपल की संख्या बढ़ाई जाए और रूरल एरिया में अनिवार्य रूप से सैंपलिंग करवाई जाए ।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

तीसरी लहर की चुनौती को देखते हुए जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन पाइप लाइन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने का निर्देश दिया। प्लांट हेतु प्लेटफार्म को भी समय रहते पूरा करने का निर्देश जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को दिया। कोविड के आज दो नए मामले प्रकाश में आये हैं। ये मामले दूदही और पड़रौना के हैं। इस संदर्भ में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कांटेक्ट ट्रेसिंग करवाए जाने का निर्देश दिया। और मरीज की हिस्ट्री की जानकारी ली। और इस बात पर चिंता जाहिर की कि कोरोना के मरीज कही ऐसे ही खुले में तो नहीं घूम रहे।उन्होंने कहा कि कोविड मामलों के संदर्भ में सिर्फ तथ्य ही नहीं उसका उचित विश्लेषण भी होना चाहिए। संचारी रोग के संदर्भ में उन्होंने अभियान के नोडल को निर्देश दिया की लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान कर तत्काल इस संदर्भ में प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि ए0 इ0 एस0 और जे0 ई0 के केस में लापरवाही मिलने पर आशा से स्पष्टीकरण नहीं बल्कि कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक ,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर उप जिलाधिकारी रामकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking