News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: शासन ने जारी किया छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ती व छात्रवृत्ति वितरण का समय सारणी! पढ़े पूरी खबर

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 3, 2021  |  5:58 PM

784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: शासन ने जारी किया छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ती व छात्रवृत्ति वितरण का समय सारणी! पढ़े पूरी खबर

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 -12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित छात्रों को छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने एवं छात्रवृत्ति वितरण तथा अन्य कार्यों हेतु तृतीय चरण की समय सारणी शासन द्वारा जारी की गई है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग के माध्यम से किया जाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाएं) और मास्टर डाटा में संपूर्ण सूचनाएं भरकर अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना, समस्त संस्था द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रम वार कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रम व पूर्णांक( सेमेस्टर की दशा में 2 सेमेस्टर के आंखों को मिलाते हुए) पाठ्यक्रम वार एफिलिएटिंग एजेंसी /विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित /अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने हेतु दिनांक 3-12- 2021 से 10 -12 2021 तक तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11 से 12 हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या, एवं फीस आदि को अंकित करना तथा उसकी प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापित करने हेतु 11- 12 -2021 से 15-12- 2021 तक तिथि निर्धारित की गई है । इसी क्रम में उन्होंने बताया कि कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के अवशेष नवीन /नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि 312 2021 से 10 -01- 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।

उन्होंने समस्त संस्था प्रमुखों को अवगत कराया है कि उक्त समय सारणी को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking