News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे स्व.बीके सिंह – डॉ. रमापति राम त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2022  |  6:39 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे स्व.बीके सिंह – डॉ. रमापति राम त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। मनुष्य मरने के बाद भी अपने कर्मो की बदौलत समाज में जिंदा रहता है। उसी में एक स्व. बीके सिंह थे। वह व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। मेरा प्रयास होगा कि बड़हरा से बकुलहर सड़क का नाम उनके नाम पर किया जाएं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

यह बातें सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी मंगलवार को बड़हरा स्थित पावा पब्लिक स्कूल में आयोजित स्व. सिंह के प्रथम पुण्यतिथि व उनकी मूर्ति अनावरण करते हुए कही। कहा कि उन्होंने कम उम्र में जो समाज में छाप छोड़ा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह एक सामाजिक व्यक्ति थे। जो शिक्षक रहते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिए। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके सपनों को साकार करना ही हमारी प्राथमिकता है।कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि स्व.सिंह एक सरल व मिलनसार व्यक्ति थे। वह दीन दुखियों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, व्यास सिंह, राजन शुक्ल आदि ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आभार उनके बड़े भाई व समिति के संरक्षक राकेश कुमार सिंह ने ज्ञापित किया। संचालन संतोष गुप्ता संगम ने किया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र शुक्ल, अशोक कुमार, त्रिवेणी सिंह,डा. निखिलेश्वर मिश्र,विजय शुक्ल,संजय सिंह,डा. संजय कुमार गुप्ता, योगेश यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह,ब्रजभूषण शुक्ल, विजय मिश्र,मुन्ना सिंह, शिवनारायण सिंह, रविन्द्र सिंह, उमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, गिरिजेश सिंह, सत्यम शुक्ल, प्रमोद गुप्ता, उदयभान कुशवाहा, राहुल गोंड़, रामप्रवेश गुप्ता, विनय तिवारी, लालबाबू सिंह आदि उपस्थित रहे।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सराहनीय कार्यों में योगदान देने वाले 52 लोगों को सम्मानित किया गया। बीते 14 अप्रैल को स्व.बीके सिंह सेवा समिति की तरफ से कराए गए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे निखिल कुमार, विनय कुशवाहा, सन्नी गुप्ता व सौरभ कुमार पांडेय को 5100 रुपये नकद ,मेडल व प्रशस्ति तो द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 व तृतीय वालों को 2100 रुपये नकद व मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता व पर्यावरण पुरस्कार सम्मान सुंदरेश वर्मा को 11हजार रुपये का चेक किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking