कुशीनगर । जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह एच.जे.एस. ने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना द्वारा प्रस्ताव दिनांकित 24.08.2023 प्रस्तुत किया गया है कि रक्षाबंधन का त्यौहार अत्यन्त महत्वपूर्ण पर्व है। रक्षाबंधन के दिन न्यायालय खुले रहने से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की उपस्थिति में कठिनाई होगी।
ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.2023 को अवकाश घोषित कर उसके स्थान पर माह सितम्बर, 2023 के चतुर्थ शनिवार दिनांक 23.09.2023 को कार्यदिवस घोषित किया जाना आवश्यक है।जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना के उपरोक्त प्रस्ताव दिनांकित 24.08.2023 के परिप्रेक्ष्य में जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.2023 को स्थानीय अवकाश घोषित करने और इसके स्थान पर दिनांक 23.09.2023 चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु न्यायालय खोलने की घोषणा करने के बाबत जिला मजिस्ट्रेट, कुशीनगर की सहमति हेतु पत्र संख्या 659 / प्रथम / कुशीनगर स्थान पड़रौना / दिनांकित / अगस्त 25, 2023 बार एसोसिएशन के उपरोक्त प्रस्ताव की प्रति के साथ प्रेषित की गयी, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी, कुशीनगर द्वारा प्रेषित पत्र संख्या 2527 / न्याय सहा०-2023 दिनांकित 25 अगस्त 2023 द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गयी है।
उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.2023 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है और इसके स्थान पर दिनांक 23.09.2023 चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु न्यायालय खोलने की घोषणा की जाती है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…