News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रेमी ने किया शादी से इंकार, थाने पहुच प्रेमिका ने दी तहरीर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 16, 2024  |  5:08 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रेमी ने किया शादी से इंकार, थाने पहुच प्रेमिका ने दी तहरीर

हाटा/कुशीनगर। प्यार गजब का चीज है जिसे हो जाए तो हो जाए,दिल दिवाना हो जाए तो तौबा तौबा हो जाए, को चरितार्थ कर रहा है ए कहानी, महाराजगंज जनपद की रहने वाली एक युवती ने हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी पर शादी से इंकार करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुच तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिस्तेदारी था जहां आने जाने के दौरान दोनों का एक दुसरे से प्यार हो गया और दोनों साथ जीने मरने की कस्मे खायी,कुछ दिन बाद हम लाख छुपाएं प्यार मगर दुनिया को पता चल जाता है। दोनों के परिजनों को यह बात पता चल गयी और दोनों के परिजनों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया परंतु मामला जस का तस रह गया।इसी दौरान हाटा कोतवाली में 21दिसम्बर023को दोनों पक्षों ने आपस में सुलह किया कि दो साल के अंदर शादी कर लेगे परंतु चार माह बाद भी शादी नहीं हुई।प्रेमिका ने पत्रकारों को बताया कि मुझे जानकारी मिली है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक अपनी शादी 18अप्रैल को करने जा रहा है जिसे मै किसी किमत पर होने नहीं दुंगी। इस लिए आज हाटा कोतवाली में तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग किया है।प्रेमिका ने बताया कि जब न्याय की माग को लेकर महाराजगंज पुलिस के पास जाती हूं तों वो मुझे कुशीनगर भेजते हैं और कुशीनगर पुलिस मुझे महाराजगंज भेजतीं है।आगे बताया कि मुझे न्याय नहीं मिला तो मै जहर खाकर जान दे दूंगी।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाने से सम्बंधित है अपने थाने पर जाकर अपनी समस्यायों को अवगत कराएं और अपने समस्यायों का समाधान करावे।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking