News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जल संरक्षण व स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामीणों को किया जागरुक…नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी ग्रामीणों को जानकारी

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 10, 2023  |  5:22 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जल संरक्षण व स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामीणों को किया जागरुक…नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी ग्रामीणों को जानकारी

कुशीनगर । नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तत्वावधान में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत विकास खंड तमकुही के ग्राम पंचायत पगरा पड़री गांव में स्वच्छता मेला आयोजित कर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्चता के प्रति जागरुक किया गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

लखनऊ से आई टीम के जिला को आर्डिनेटर सचिन दुबे ने कहा कि धरती पर मौजूद पीने योग्य पानी का महज दशमलव छह प्रतिशत ही तरल रुप में मौजूद है। शेष बर्फ के रुप है। इसी पानी पर विश्व की आठ अरब की जनसंख्या सहित सभी जीव व जीवन चक्र निर्भर है। हमें जल संरक्षण करना ही होगा। उन्होने कहा कि रोगों से शरीर को सुरक्षित रखना है तो उसके लिए हमें अपने खानपान विशेषत: पीने के पानी की शुद्धता पर ध्यान रखना होगा क्योंकि विषैला पानी पीने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। ट्रेनर जयचंद गौतम, कलाकार सूरज कुमार, कुमारी संगम, अनुज कुमार, करन गोंड आदि की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जलजनित व संचारी रोगों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी।

इस दौरान प्रधान राजकुमारी देवी, प्रतिनिधि अशोक गोंड, पूर्व प्रधान फतेह बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, शिक्षक मनीष राय, दिनेश गिरी, मोहन यादव, रामनरेश पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, रवींद्र सिंह, लालपहाड़ी यादव, मालती देवी, रिशु आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking