कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। ढाढ़ा चीनी मिल द्वारा 24 अगस्त से अधिशासी अध्यक्ष श्री करन सिंह के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष (गन्ना) श्री सुरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में गन्ने को लाल सड़न रोग से बचाने का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में आज देवरिया समिति के ग्रामों सिसवां महंत, बनवारी टोला, गुरमिया सिसई, भागिबिन्द , पिपरहिया, सिसवां मूड़ीकटवा, नरायनपुर आदि गाँव में प्रचार वाहन को लेकर पीयूष राव गन्ना अधिकारी , रामनंदन , विनय यादव, आशीष पाल, रोहित मिश्रा, दीपांकर यादव लेकर भ्रमण किये और जगह जगह कृषकों को सम्बोधित कर कृषकों को जागरूक करते हुए बताये कि सूखे गन्ने के मूढ़ को खेत से निकाल दें और खाली जगह पर 5-10 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिट्टी से ढक दें। उसके बाद 500 ग्राम हेक्सास्टाप को 300 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। किसान भाइयों को बताया गया सूखे गन्ने को खेत के मेड़ और चकरोड पर न रखें उसे घर ले आएं और जला दें। उपाध्यक्ष (गन्ना) श्री सुरेंद्र उपाध्याय कृषकों से अपील किये कि सभी किसान भाई ऑनलाईन घोषणा पत्र भर दें जिससे गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिल सके
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…