सुकरौली/कुशीनगर। ठंड के मौसम में आज पहले दिन घने कोहरे के कारण कई गाड़ियों आपस मे पीछे से टकरा गई जिससे कुछ वाहन चालकों को चोटे भी आई, गनीमत रही कि सभी प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित रहें। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 28 पर सुकरौली पेट्रोल पंप के पास सुबह घना कोहरा छाया रहने के कारण चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसमे सवार ड्राइवर के साथ अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आयी।जिन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
बताते चलें कि नगर पंचायत सुकरौली में देर रात एक ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था. सुबह घने कोहरे के वजह से दिखाई न देने के कारण अचानक खड़े ट्रक पर नजर पड़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रेक लगा दिया ।जिसके पीछे चल रही ट्रक असंतुलित होकर आगे वाले ट्रक से टकरा गई। जिससे गाड़ियों का जाम लग गया। तभी तेज रफ्तार डीसीएम की भी ट्रक से तेज टक्कर हो गईं।
कुशीनगर: घने कोहरे के चलते आपस मे टकराई कई गाड़ियां pic.twitter.com/V6sTd09Qv4
— News Addaa (@news_addaa) December 12, 2022
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…