News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय पर मैराथन बैठक 28 अक्टूबर को!

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 27, 2021  |  4:26 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय पर मैराथन बैठक 28 अक्टूबर को!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्धवार को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की जिला बैठक गुरुवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में होगी जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद मेनन और गोरखपुर क्षेत्र के सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर विभिन्न चरणों में अलग-अलग बैठकें कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा करेंगें।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने बुद्धवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक में कहा। उन्होंने बताया कि जिला बैठक में श्री अरविन्द मेनन और विवेक ठाकुर जिला पदाधिकारी एवं मोर्चों के जिलाध्यक्ष,जिला चुनाव प्रबंधन समिति, सरकार में समायोजित कार्यकर्ता एवं पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि,सहकारिता प्रतिनिधि और मनोनीत सभासद और जिला समन्वय समिति के साथ अलग अलग बैठक करेंगे। जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि जिला बैठक में सभी श्रेणियों के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत प्रतिशत अनिवार्य है। इसलिए बैठक में जो लोग अपेक्षित हैं उन्हें हर हाल में सूचना देकर बैठक में बुलाया जाए।

बैठक में जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, विवेकानंद पाण्डेय,सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, रमेश सिंह, दुर्गेश राय, विनोद भारती, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,अतुल श्रीवास्तव,डॉ सीमा गुप्ता, बलिराम यादव, सुषमा शर्मा,रामसागर कुशवाहा, बाबूनन्दन सिंह और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking