कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। एक दूसरे की हिफाजत की कसमें खाये पाँच माह पूर्व निकाह के बंधन में बंधे पत्नी ने पति को अकेले छोड़ इस दुनिया को आज अलविदा कह दिया। रात को साथ मे भोजन करने के बाद अमीना सैफ को हमेशा के लिये छोड़ कर चली गयी।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगीटीकर में एक युवती का शव शादी के महज पांच माह बाद ही फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मिली जानकारी केअनुसार, बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बरहन गांव के बरवा टोला निवासी बादशाही की पुत्री अमीना खातून का निकाह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांगीटीकर निवासी सैफ अली से गत 17 मई 2021 को हुआ था।
बकौल सैफ अली के बातो को माने तो बीती रात्रि में पत्नी ने साथ में मछली खाया। भोजन करके सो गया और अमीना धार्मिक पुस्तक पढ़ने लगी।देर रात में सैफ की नींद खुली तो अमीना का शव कमरे मे फंदे से लटकता देख सन्न रह गया। इसकी सूचना उसने ससुर बादशाही को फोन पर दी। बादशाही ने बताया कि वह सुबह अपनी बेटी के घर पहुंचा तो शव कमरे में पड़ा था। सोमवार की सुबह किसी ने सूचना तुर्कपट्टी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामसहाय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…