News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: संदेहास्पद परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत,पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 18, 2023  |  9:26 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदेहास्पद परिस्थिति में हुई विवाहिता की मौत,पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गांव कोटवा में बीते बुधवार को दिन में अपने ही घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में एक विवाहिता मौत की हों गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नव विवाहिता सपना के पिता रामू पासवान निवासी ग्राम पंचदेवरी थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज ने गुरुवार को मृतिका सपना के सुसुराल वालो के विरूद्ध अहिरौली बाज़ार थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी।इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार परआरोपी उसके पति शैलेश पासवान , ससुर तुलसी एवं सास जीरा देवी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498ए 304 बी और 3/4 दहेज़ प्रताड़ना एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विवाहिता सपना की मौत कल उसके ससुराल थाना क्षेत्र के गांव कोटवा में ही संदेहास्पद परिस्थितियों में हो गई थी इसके बाद मायके वालों ने उसी समय हत्या की आशंका जताई थी और स्थानीय थाने में तहरीर दिया। जिसके अहिरौली बाज़ार पुलिस ने इस मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।इस संबंध में थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पिता रामू ने तहरीर दी थी जिसके बाद विभिन्न धाराओं में उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking