News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2022  |  7:58 PM

481 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई बैठक

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में आईजीआरएस, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की जमीन, तहसील खड्डा तहसील निर्माण,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सत्यापन, स्वामित्व योजना, विभागीय कार्यवाही की प्रगति, महिला हेल्पडेस्क के संदर्भ में समीक्षा की गयी।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

आई जी आर एस के संदर्भ में जनपद की रैंकिंग के बारे में जिलाधिकारी ने रिपोर्ट ली। विदित है कि जनपद की रैंकिंग 66 वीं है। जिलाधिकारी इस पर काफी गंभीर दिखे। इस क्रम में उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारीगण व संबंधित विभागों से आईजीआरएस की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी मामला लंबित ना हो। मामले का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। आई जी आर एस संबंधित मामले में जनपद की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सहज जनसेवा केंद्रों पर भी निगरानी रखने की सलाह दी।
बैठक में जल जीवन मिशन, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय के संदर्भ में भूमि की उपलब्धता की समीक्षा भी की गई। लंबित मामलों में समीक्षा की गई। उप जिलाधिकारीगण व बैठक में उपस्थित तहसीलदारों से तहसीलों में ड्रोन सर्वे संबंधित कार्य तथा घरौनी के संदर्भ में रिपोर्ट ली गई तथा ड्रोन सर्वे का कार्य जल्द सम्पन्न करवाए जाने का निर्देश दिया गया।

सभी तहसीलों में बन रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडे, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, समस्त उप जिलाधिकारीगण तथा तहसीलदारगणो की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking