कसया/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मण्डल अध्यक्ष रामयण कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष डा0 टी.एन राव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी सरकार के नेतृत्व में जन जन का जहां विकास हुआ है वहीं हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है। आजादी के 77 वें अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए कि हर घर की मिट्टी कलश में एकत्र कर देश की महान विभूतियों व क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम सरकार कर रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पदाधिकारियों को जन सम्पर्क में जुट जाने का आह्वान किया गया। अंत मे पूर्व मण्डल पदाधिकारी स्व0 महेंद्र शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चन्द्र शर्मा, अनित पाण्डेय, विनय ठाकुर, जिपंस नीतीश यादव, शम्भू गुप्ता, सत्य नारायण निषाद, मोनू सिंह, लालजी सिंह, राम लोचन शर्मा, डॉ डीपी सिंह, शत्रुघ्न राय, संजय कौशिक सहित पदाधिकारी मौजुद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…