कसया/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में 31 तारीख मंगलवार को सुबह 10 बजे से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया है,जिसमे मानसिक,अवसाद, नशा व टेंशन,उलझन से पीड़ित मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा,शिविर में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व लोगों को मानसिक रोग के लक्षणों और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें निश्शुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।प्रभारी अधीक्षक कसया सीएचसी डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि लोगों को मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। आज हर घर में कोई ना कोई किसी ना किसी कारण तनाव में हैं। तनाव में रहने से समस्याएं बढ़ती हैं। समस्या बहुत साधारण स्तर से शुरू होकर बाद में जटिल मानसिक रोग/ पागलपन का रूप ले लेती है।
ऐसी समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर काउंसलिग या योग के माध्यम से आसानी से दूर किया जा सकता है। मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवन-शैली में सुधार लाने और नियमित रूप से योग को अपनाने की जरूरत है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…