कसया। नगर में एनएच 28 पर गोपालगढ़ में बन रही नई नवनिर्मित पुल से बुधवार की शाम एक युवक ने छलांग लगा ली। पुल पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने अपने निजी साधन से कसया सीएचसी भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम गोपालगंज बिहार का एक व्यक्ति अपने लड़के मंसूर आलम (30) के साथ कुशीनगर दवा कराने आये थे। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। दवा कराकर घर जाने के लिए ओवर ब्रिज के पास बस पकड़ने के लिए खड़े थे। तभी अचानक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ओवरब्रिज पर आगे बढ़ने लगा अभी कुछ आगे ही बढ़ा था कि उसके पिता उसके पीछे गए। कुछ ऊपर से उक्त युवक कूद गया। जिसे काफी चोट लग गई। पुल के नीचे ही ट्रैफिक पुलिस के एसआई ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को अपने निजी साधन से कसया सीएचसी भिजवाया।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…