खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार की सायं आकाश में दक्षिण- पश्चिम लेजर सदृश किरणों को देखकर लोग दंग रह गए। आकाश में दो उल्का पिंडों की किरणें आपस में मिलते देख लोग अपने छतों एवं दरवाजे से देखकर आश्चर्य में पड़ गए। दर्जनों गांवों के लोग एक दूसरे से आकाश में हो रही गतिविधियों के विषय में एक दूसरे से जानकारी साझा करने लगे। इंटरनेट मीडिया पर लोग इस आकाशीय घटनाक्रम को लेकर सक्रिय होकर इसके बारे में जानकारी के लिए बयग्र दिखे।
खड्डा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बुजुर्ग, हीरा, छपरा, मठियां, हीरा छपरा, गुलरिहां, नरकूछपरा, एकडंगा, कोहरगड्डी के लोगों ने शुक्रवार की रात्रि 8 बजे के करीब आकाश में एक विशेष प्रकार से दो उल्कापिंड को आपस में मिलता देख विस्मय में पड़ गए। काफ़ी समय तक लेजर के समान किरणें आकाश में दिखाई देने लगीं। बहुतों ने अपने कैमरे में इसे कैद करने के प्रयास में जुट गए। सोशल मीडिया पर यह बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। विज्ञान से संबंधित लोगों ने दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से लेजर किरणों के रूप में इसे लेकर देख रहे हैं। लोगों में तरह- तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।खैर समाचार लिखे जाने देख बादल के बीच अभी इस तरह के आकाशीय लाइट को कभी मद्धिम तो कहीं तेज देखा जा रहा है।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…