News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समीक्षा बैठक में बोले प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा- प्रत्येक विधानसभा में हो गौआश्रय स्थलों का निर्माण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2023  |  5:57 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समीक्षा बैठक में बोले प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा- प्रत्येक विधानसभा में हो गौआश्रय स्थलों का निर्माण
  • प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
  • शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का किया जायेगा शतप्रतिशत क्रियान्वयन- डीएम
कुशीनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सतीश चंद्र शर्मा  द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा संचालित विभिन्न  विकासपरक योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा बैठक की गई।बैठक में वन विभाग, मनरेगा, नगर निकाय, बृहद गो संरक्षण, स्कूल चलो अभियान, स्वास्थ्य, जिला पूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना(शहरी/ग्रामीण), महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार,सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जल निगम, धान क्रय केंद्र, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, पंचायत राज विभाग, बाढ़ नियंत्रण, विद्युत विभाग, कानून व्यवस्था व उद्योग विभाग आदि के विकास कार्यों की समीक्षा हुई। प्रभागीय वनाधिकारी ने जनपद में वृक्षारोपण संबंधित प्रगति व विभिन्न प्रकार के वन यथा शांति वन, अमृत वन, आयुष वन, मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण आदि के बारे में बताया तथा वृक्षारोपण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा वृक्षारोपण के प्रतिशत बढ़ाने हेतु मंत्री  ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मनरेगा के संदर्भ में अकुशल श्रमिकों को रोजगार के साथ स्थाई परिसंपत्तियों का सृजन, अमृत सरोवर,खेल मैदान, प्राथमिक विद्यालय बाउंड्री, मिनी स्टेडियम, मनरेगा पार्क, बंबू प्लांटेशन, ग्राम सचिवालय, खेल मैदान आदि के बारे में जानकारी डीसी मनरेगा द्वारा दी गई। 
मंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत स्थायी कार्यों को जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर आगे बढ़ाने का कार्य किया जाए। नगर निकायों के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल में नामांकन प्रगति, नव प्रवेशित विद्यार्थियों का सत्यापन, आधार सीडिंग आदि की समीक्षा की गई  मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में जो भी विद्यालय शेष हैं उसे चिन्हित करें और उसके सौंदर्यीकरण शीघ्र पूर्ण करायें। प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधिगणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के जन जन तक पहुंचे।
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे, सभी योजनाओं का लाभ जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले।मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क, बिजली, शिक्षा से संबंधित लाभ सब तक पहुंचे।जीरो टोलरेंस के तहत कार्य किए जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधिगण से पूरी तन्मयता व ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा दौरान पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा दी गई , इस दौरान उन्होंने गौ तस्करी, शराब तस्करी,सीज किये गए वाहन, वाहनों की नीलामी, मिशन शक्ति,महिला सशक्तिकरण, त्योहारों पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था,आदि के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार की सभी विकास कार्य योजनाओं के लाभार्थीगणो को जनप्रतिनिधिगणों द्वारा स्वीकृति पत्रों का वितरण कराया जाए। 
गो संरक्षण के संदर्भ में उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक एक गो आश्रय स्थल स्थापना की आवश्यकता मंत्री ने बताया। साफ सफाई और मलिन बस्ती निरीक्षण के संदर्भ में उन्होनें कहा कि नालियों की सफाई का ध्यान रखा जाए। नालियों की गंदगी का उचित निस्तारण हो। उन्होनें निर्देशित किया कि इस बात का पूरा ध्यान दिया जाए कि शासन द्वारा दिये गए निर्देशों का अनुपालन हो। कहीं कूड़े का ढेर/ गंदगी का अंबार ना हो, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में मंत्री ने अस्पतालों में डॉक्टर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि बाहर से दवाएं ना लिखी जाए,सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता हो। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा राशन डीलर को राशन कम ना मिले, कोटेदार राशन में कटौती करें तो कार्यवाही हो, घटतौली नहीं हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संदर्भ में सभी नगर निकायों /वार्डों में कैंप लगाए जाए, वहां जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति हो। जल निगम की परियोजनाओं की कार्य प्रगति को जनप्रतिनिधिगण जाकर देखें। धान क्रय केंद्रों को और बढ़ाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। जिला मुख्यालय/ तहसील ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक विद्युत पहुंचे। अनावश्यक विधुत कटौती ना किया जाए। खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार, पोल बदले जाएं। मंत्री  ने उद्योग विभाग द्वारा कराए गए एम ओ यू  पर शीघ्र प्रभावी किये जाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मंत्री के निर्देशानुसार सभी योजना के क्रियान्वयन में तेजी ला कर पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभान्वित कराया जायेगा।
इस अवसर पर  विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक रामकोला विनय गौंड,  जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, उ0प्र0 बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला भाजपाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,सभी जनपदस्तरीय अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking