कसया/कुशीनगर । 02अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर रविवार को कुशीनगर हिरण्यवाती नदी की साफ -सफाई में श्रमदान करने व इस अभियान का शुभारम्भ करने आये प्रभारी मंत्री एवं खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने हिरण्यवाती नदी की साफ सफाई में श्रमदान के पश्चात बौद्ध स्थली स्थित थाई मंदिर में बुद्ध का दर्शन क़र उनको नमन किया, तथा बौद्ध धर्म गुरुओ द्वारा प्रभारी मंत्री को पूरा मंदिर परिसर भर्मण कराया गया,और मंदिर की विशेषताओ को बताते हुए परिसर में स्थापित मंदिरो, व थाई राजा की प्रतिमा के बारे में जानकारी दिए l
इसी क्रम में राज्य मंत्री श्री शर्मा को बुद्ध जीवन से जुड़े थाई देश व उनके तथ्यों के बारे में बताया l इससे पूर्व थाई मंदिर के बौद्ध गुरुओ ने राज्य मंत्री, सांसद विजय दुबे, व विधायक कुशीनगर पीएन पाठक को बुद्ध की प्रतिमा भेंट क़र स्वागत और सम्मान किया तथा प्रसाद ग्रहण कराया l
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, नितीश यादव, दिनेश जायसवाल, दीपक शर्मा, शुभम शर्मा, राज पाठक आदि सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मंदिर के अनुयायी मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…