कुशीनगर। जनपद में मिशन शक्ति फेज- 3 के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने हेतु कुशीनगर पुलिस जनपद में जागरूकता अभियान चला रही है ।
महिलाओं, बालिकाओं, की समस्याओं को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार काफी संजीदा है। सरकार की निर्देशो की अमली जामा पहनाने को बेताब पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के दिशा निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में महिलाओं की उत्थन,उनकी सुरक्षा को लेकर कुशीनगर पुलिस निरन्तर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान संजय कुमार द्वारा दुर्गा दयाल इण्टर कालेज कुबेरस्थान में छात्राओं को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही हेल्प लाईन नंबर 1090(वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा)* की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
सनद रहे की बालिकाओं, महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्ति के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर गोष्ठी में उपस्थित छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुण बताये गये साथ ही उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गयी तथा निडर होकर अपराध के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया एवं छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नो के उत्तर भी दिये गये । वही उनके सुरक्षा की ट्रिप्स भी थानाध्यक्ष द्वारा साझा किया गया।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…