कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बुद्ध स्थली सहित पुरे नगर की बिजली दो दिनों से गुल होने की समस्या को नगरवासियो की शिकायत पर जानने पहुंचे विधायक पीएन पाठक ने विभाग के अधिकारियो से बिजली समस्या के बारे में जानकारी हासिल किया, तथा निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नगर क्षेत्र की बिजली समस्या दूर होनी चाहिए l
इसी दौरान जेई के द्वारा विधायक की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार पर विधायक कुशीनगर पीएन पाठक भड़क गये, और उक्त जेई को फटकार लगाते हुए मर्यादा में रहने की सख्त हिदायत दी l विधायक ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द विद्युत समस्या दूर नहीं हुआ तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें l मैं पुनः यहाँ आउंगा l
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, नितीश यादव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश, शुभम दीक्षित आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…