News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2021  |  9:59 PM

1,290 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। डॉक्टर पर इलाज के नाम पर 40 हजार रुपये हड़पने व लापरवाही से दोनों को मार डालने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस व एसडीएम से शिकायत की है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बोधीछपरा के एडीओ टोला निवासी छोटेलाल जायसवाल ने बताया है कि उनकी पुत्री शोभा (26वर्ष) पत्नी प्रदीप जायसवाल अपने मायके में ही रह रही थी। शोभा पेट से थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो छोटेलाल प्रसव के लिए नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित साई अस्पताल में लेकर पहुंचे।डॉक्टर ने खून कम होने की बात कहते हुए पहले तो ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया।परिजनों ने जब किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने को कहा तो डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि ऑपरेशन कर देंगे, लेकिन चालीस हजार रुपये लगेंगे। परिस्थितियों को देखते हुवे परिजनों ने रुपये देने पर राजी हो गये और एडवांस में करीब पंद्रह हजार रुपये जमा कर दिये।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही से ऑपरेशन किया। इस दौरान देर रात को पहले बच्चे व बाद में शोभा की मौत हो गई। परिजनों के ऐतराज करने पर डॉक्टर ने शव के साथ परिजनों को खदेड़ दिया। रविवार की देर शाम को हनुमानगंज थाने में तहरीर देने के बाद शोभा के ससुराल वाले शव को लेकर बिहार के चौतरवा चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। हनुमानगंज पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है।तहरीर मिली है जांच-पड़ताल की जा रही है।उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking