News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: मां ने अपने ही दो बेटियों एक बेटे को जिंदा जलाया, रेफर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 27, 2022  |  8:29 PM

2,402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: मां ने अपने ही दो बेटियों एक बेटे को जिंदा जलाया, रेफर

साखोपार/कसया।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने दो बेटियों व एक बेटे पर मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जलाने का प्रयास किया है जिससे तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।घटना के बाद तीनों को निजी वाहन से तीनों को सीएचसी पहुचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।रविवार को उक्त ग्राम सभा के छोटेलाल यादव के घर अपराह्न 4 बजे अचानक शोरगुल सुनाई देना शुरू हुआ,तो अगल बगल के लोग जब वहां पंहुचे तो घर में आग में तीन बच्चे झुलस कर बचने का प्रयास कर रहे थे। हालत नाजुक होने के चलते बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

लोगों ने तीनों की काफी बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक तीनों बुरी तरह झुलस गये थे। घटना के बारे में लोगों का कहना है कि अक्सर उस परिवार में बात विवाद होता रहता था।हो सकता है कि उसी के चलते छोटेलाल की पत्नी मंजू अपने बेटी पूजा 19 बर्ष, प्रिया उम्र 18 बर्ष तथा 14 वर्षीय पुत्र प्रवेश को रजाई व अन्य कपड़ा लपेट कर उपर से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद काफी देर तक वहां मिट्टी के तेल का या डीजल का महक आ रहा था।

घटना के सम्बंध में एसएचओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस गयी थी। तीनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहां से तीनों को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।घटना किस तरह घटित हुई यह जांच के उपरांत ही पता चल सकेगा।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking