News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सांसद ने दिव्यांनो को वितरित किया निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2022  |  7:30 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद ने दिव्यांनो को वितरित किया निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
  • दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाएगी ट्राई साइकिल सांसद

कुशीनगर। बृहस्पतिवार को विकास भवन पडरौना में पवार फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनो को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राइ साइकिल वितरण किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे व विशिष्ट अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा रहे।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रवजलन कर किया।इसके बाद अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर पवार फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने स्वागत किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगजनो के जीवन को सरल बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास किये जाने के ही क्रम में एलिम्को की तरफ से निःशुल्क उपकरण दिए जा रहे है।और पहली बार यह पूरे जनपद में कार्यक्रम हर ब्लाक के दिव्यांगजनो में दिया जा रहा है।सांसद ने कहा कि इस सूची में जिसका भी नाम छूट जाएगा उनको चिन्हित कर कैम्प लगाकर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस उपकरण वितरण से दिव्यांगजनो को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी,आज केन्द्र व प्रदेश सरकार इनके मान व सम्मान का खयाल रख रही है और इसको ट्राई साइकिल से लेकर पेंशन आदी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को विधायक हाटा मोहन वर्मा ने भी संबोधित किया।जिला दिव्यांगजजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री अनुरिता ने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।और हर गरीब दिव्यांगजनो को सेवा भाव से हर सुविधा प्रदान कराने का काम विभाग कर रहा है।ईस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी,जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ नागेंद्र पाण्डेय, सह संयोजक धनन्जय मणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी जी,हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना,मण्डल अध्यक्ष गण पडरौना देहात , हरिओम कुशवाहा,सखोपार चंद्रप्रकाश तिवारी ,परियोजना निदेशक कुशीनगर राजनाथ भगत, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सलाहकार नागेंद्र त्रिपाठी,मार्कण्डेय शाही, केशव नाथ उपाध्याय, सुमन्त पाण्डेय, कन्हैया चौबे, जगदीश मिश्रा, जिला मीडिया सह प्रभारी अमित राय, चंदन शर्मा,धनन्जय तिवारी, संतोष जायसवाल, निखिल उपाध्याय, सूरज वर्मा,अशोक यादव,सहित पार्टी पदाधिकारी गण सहित पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी व कर्मचारी गण एवं दिव्यांग जन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking