कसया/कुशीनगर । कसया थाने के वार्ड माँ कोटेश्वरीनगर में गुरुवार की शाम एक अधेड़ मुसहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक का शव एक रास्ते पर पाया गया जिसको प्लास्टिक से ढका गया था,मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुँच जांच किया और लोगो का बयान लिया।पुलिस की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। करमैनी प्रेमवालिया निवासी नंदलाल मुसहर का शव गुरुवार को गांव से कुछ दूरी पर नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर मिला था।शव को प्लास्टिक से ढ़का गया था। मृतक के पुत्र महेश ने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताया है।मृतक के पुत्र महेश ने बताया कि मेरे पिता विगत एक माह से गांव के ही एक व्यक्ति के घर काम करते थे।उनसे नदी किनारे घोठे पर कच्ची बनवाया जाता था जिसका मैंने विरोध किया था। घटना के दिन 5:30 बजे मेरे घर आकर एक व्यक्ति ने बताया कि आपके पिता की डेड बॉडी रास्ते पर पड़ी है।आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपितों ने ठेले से डेड बॉडी लाकर वहां रखा था,एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।मौके पर अधिकारियों के साथ,आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र यादव,एसआई रविभूषण राय, तोम्रध्वज,रामअशीष सभासद उपस्थित रहे।
राज पाठक/न्यूज अड्डा
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…