News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों मे मुसहर की मौत,पुलिस जाँच में जुटी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 23, 2021  |  1:30 PM

1,051 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों मे मुसहर की मौत,पुलिस जाँच में जुटी
  • मैनपुर के खदहीं गांव का मामला

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर के टोला खदहीं निवासी मुसहर छेदी पुत्र भुचेंगा उम्र 71 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत बुधवार को देर शाम हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी अनुसार परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे ग्रामसभा मैनपुर के टोला तेजवलिया निवासी रामायण कुशवाहा पुत्र जगत के साथ घर से निकला था,शाम पांच बजे घर पहुचने पर परिजनों ने हाथ के बायें अंगूठे पर नीली स्याही लगा देखकर पूछा तो मृतक ने बताने से मना कर दिया।काफी प्रयास के बाद मृतक ने बताया कि खेत बैनामा कर दिया हूँ।लेकिन यह नही बताया कि कितने मे खेत बैनामा किया हूँ और किसके नाम से किया हूँ।परिजन जब खाने को कहे तो मृतक ने कहा कि हम खायेंगे नही और बिना खाना खाये सो गया फिर देर शाम लगभग 7 बजे जब परिजन उसके पास गये तो देखे कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी।परिजनों का शक है कि कोई कुछ खिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

परिजनों ने मौत की सूचना गांव के चौकीदार को दी चौकीदार ने पूरी घटना थाने को बताया सूचना पर गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे पहुंचे हल्का के एसआई अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह,कांस्टेबल राजेश यादव,विशाल यादव ने पंचनामा बनवा कर शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।इस सम्बंध मे पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रीम कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking