News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नगर पंचायत अध्यक्ष दुदही शायदा खातुन समर्थको के साथ भाजपा में हुई शामिल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 10, 2024  |  7:41 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगर पंचायत अध्यक्ष दुदही शायदा खातुन समर्थको के साथ भाजपा में हुई शामिल

कुशीनगर । सूबे के मुख्यमंत्री के कुशीनगर शिलान्यास कार्यक्रम में दुदही की नगर पंचायत अध्यक्ष शायदा खातून ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

मंच से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने इसकी घोषणा की। उनके साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम ने भी सैकड़ो युवाओं के साथ बीजेपी ज्वाइन किया। इसके पहले दुदही से लगभग सौ गाड़ियों के साथ युवाओं का हुजूम ढोल नगाड़े के साथ कुशीनगर पहुंचे। भाजपा की सदस्यता के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधान मंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत देश का हर तबका आज लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने अध्यक्ष शायदा खातून और अजीम आलम को पार्टी ज्वाइन करने पर शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष शायदा खातून ने कहा कि विश्व में अपने देश का मान मोदी जी के कारण बढ़ा है। योगी जी के नेतृत्व में आज प्रदेश दंगा मुक्त है। हर तबके का बगैर भेदभाव विकास हो रहा है। सबको योजनाओं का बराबर लाभ मिल रहा हैं।

इसके साथ ही दस सभासद, दुदही ब्लॉक के ग्राम प्रधान जैनुद्दीन तथा अन्य दर्जनों ने भी सदस्यता ग्रहण की। दुदही क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगो के इतनी बड़ी संख्या में भाजपा ज्वाइन करने से भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। सभी लोगो ने कहा कि अजीम आलम के नेतृत्व में बीजेपी को सदस्यता के बाद सभी लोगो ने योगी मोदी जिंदाबाद का नारा भी लगाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking