पिपरा बाजार/कुशीनगर। आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर प्रदेश कार्यसमिति को अपना मार्गदर्शन दिया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पर कुशीनगर में जिला प्रभारी सन्तराज यादव,जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश शाही और डॉ वीना गुप्ता वर्चुअल रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने हालिया पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। आम जन तक पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद की है। यही वजह है कि अभी सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।उत्तर प्रदेश की जनता ने जिला परिषद और ब्लाक के चुनावों में सिरे से सपा, बसपा को नकार दिया है। इन्हें घर बैठने का संदेश दिया है और भाजपा को काम करने की जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ साल पहले भ्रष्टाचार, जातिवाद, भाई-भतीजावाद की जंजीर में जकड़ा था।पहले उत्तर प्रदेश तुष्टिकरण के जाल में जकड़ा था। जातीय आधार पर सत्ता का दुरुपयोग होता था,विकास नाम की चीज नहीं थी।उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, अनाचार का अड्डा बना था मगर, बीते चार सालों की बात की जाए तो प्रदेश अब इस महामारी से बाहर निकल कर देश को लीड करने वाला प्रदेश बना है।जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। आम जन तक पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद की है। यही वजह है कि अभी सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।
जहां हमारे देश ने कोरोना की वैक्सीन बनाई, वहीं हमारे देश के कुछ मंदबुद्धि नेता वैक्सीन के विरोध में बयान देते थे।उत्तर प्रदेश के नेता ने तो इसे भाजपा की वैक्सीन बता दिया।उनके पिता ने जब वैक्सीन लगवाई, तो उसके बाद बेटा भी तैयार हो गया।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…