News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : नयी दिशा ने टीबी मरीजों को भेंट की पोषण की पोटली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2024  |  6:49 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : नयी दिशा ने टीबी मरीजों को भेंट की पोषण की पोटली
  • सक्षम लोग टीबी मरीजों को गोद लें : डॉ0 हरिओम मिश्र
  • 5 नये एवं 11 पुराने सहित 16 मरीजों को दी गई पोषण की पोटली

कुशीनगर । जनपद को टीबी मुक्त बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रही नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, सीए अंजनी नंदन सिंह, मधुसूदन मिश्र, सुरेश तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, राजेश शुक्ल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, प्रो0 सीमा त्रिपाठी, डॉ0 त्रिभुवन त्रिपाठी, डॉ0 सत्यप्रकाश, गौतम मुनि पांडेय के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के दिसम्बर माह में गोद लिए 11 मरीजों एवं जनवरी के 5 नये मरीजों सहित 16 को पोषण सामग्री जैसे गुड़, भूना चना, सत्तू, मूंगफली का दाना, गजक, पावर विटा इत्यादि भेंट किया गया।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

कार्यक्रम को सम्बोधित करते वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि टीबी का शत प्रतिशत इलाज संभव है। मरीज नियमित दवाओं और पोषण सामग्री का सेवन कर 6 माह में पूर्णतया स्वस्थ हो जा रहे।

नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि मरीजों को दवाओं के साथ उचित पोषण और आम जन से भावनात्मक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने सक्षम लोगों से आगे आकर निक्षय मित्र बन मरीजों को पोषण सामग्री भेंट करने की अपील की।

एसटीएस शाहिद अंसारी ने नयी दिशा सहित उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए मरीजों से केंद्र के संपर्क में बने रहने और नियमित दवाओं के सेवन करने की बात कही।

इस अवसर पर निक्षय मित्र नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, सीए अंजनी नंदन सिंह सहित दिनेश ओझा, प्रकाम्य चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, डा0 यूसुफ अली, डा0 आशुतोष पांडेय, डा0 संजय सिंह, ब्लाक लेखा प्रबन्धक राकेश पांडेय, एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी, विनोद वर्मा, प्रमोद भारती, ट्रीटमेंट सपोर्टर अशोक गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking