News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पी एम स्वनिधि योजना, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, आइजीआरस आदि के संदर्भ में आवश्यक बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 15, 2022  |  7:58 PM

537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पी एम स्वनिधि योजना, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, आइजीआरस आदि के संदर्भ में आवश्यक बैठक हुई संपन्न

कुशीनगर। पी एम स्वनिधि योजना, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, आइ जी आर एस आदि के संदर्भ में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने की।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में विभागवार आवंटित लक्ष्यों की चर्चा करते हुए अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने सभी विभागों को निश्चित समय अवधि के अंदर झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करवाए जाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष लोन के आवंटन हेतु निर्देशित किया।

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंक के प्रतिनिधियों को भी ऋण प्रदान करने को गंभीरता से लिये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले लोन का भुगतान कर चुके हैं उनको त्वरित रूप से दूसरा लोन सैंक्शन करा दें। इस क्रम में लोन के लिए ईकेवाईसी को भी जल्द कराने हेतु उन्होनें निर्देशित किया। आई जी आर एस से संबंधित आवश्यक बैठक को लेकर अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद की रैंकिंग में सुधार लावें। ससमय लंबित मामले को निस्तारित करावें। उन्होनें जोर देकर कहा कि आई जी आर एस मामले में डिफॉल्टर होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारीगण, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डी सी एन आर एल एम आर एस गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, पीओ डूडा वेद प्रकाश यादव, बैंकों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking