News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर :मामूली विवाद में पड़ोसी ने किया महिला की हत्या..चार नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 1, 2023  |  4:49 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर :मामूली विवाद में पड़ोसी ने किया महिला की हत्या..चार नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद में एक महिला की मौत हो गई, जिसमे चार लोग अभियुक्त बनाए गए, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर शांति सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आपके लिए और..- मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नौ बजे कहासुनी के मामूली विवाद में महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई।घटना के विषय में चार लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए। पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए चारो अभियुक्त को अलग अलग जगह से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है। घटना के समय महिला की दोनों बेटियां व बेटा घर में थे। पति लखनऊ में राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। घटना को लेकर शांति सुरक्षा में गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह है मामला

मृतिका मंजू देवी अपने दरवाजे के समीप बैठ आसपास की महिलाओं से बातचीत कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी बीच पड़ोसी आलोक लाल श्रीवास्तव ने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर महिला और युवक से कहासुनी होने लगी। यह देख आलोक के पिता हेमंत श्रीवास्तव, मां आशा देवी, बहन साक्षी ऊर्फ रंगोली भी आ गए और सब मिलकर मारपीट शुरू कर दिए। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान आलोक घर गया और धारदार हथियार लेकर निकला। मंजू के सिर पर प्रहार कर दिया, जिसे अस्पताल लाया गया, जहा डाक्टर की टीम ने मंजू की मृत्य घोषित कर दिया।
मंजू का सड़क के किनारे बैठना पड़ोसी हेमंत लाल श्रीवास्तव के परिवार को नागवार लगता था। शनिवार को सड़क के किनारे आ कर बैठी मंजू को वहां बैठने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

जानकारी के मुताबिक श्यामपट्टी गांव निवासी महंथ गोंड रोजी-रोटी के जुगाड़ में लखनऊ में काम करता है। गांव स्थित घर पर उसकी पत्नी मंजू देवी (30) अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी। मंजू घर के नजदीक स्थित सड़क के किनारे आ कर कभी कभार बैठती थी।मंजू का सड़क के किनारे बैठना पड़ोसी हेमंत लाल श्रीवास्तव के परिवार को नागवार लगता था। शनिवार को सड़क के किनारे आ कर बैठी मंजू को वहां बैठने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। नाराज हेमंत लाल ने मंजू की लोहे से पीटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

स्थानीय लोग महिला क़ो गंभीर रुप से घायल समझ सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद सीओ तमकुहीराज जीतेंद्र सिंह कालरा और एसएचओ तमकुहीराज नीरज कुमार राय भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही घटना में चार लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम बना कर संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया। जिसमे सफलता हाथ आई, और चारो आरोपी को इंस्पेक्टर नीरज राय के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शांति बंदोबस्त कायम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking