कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । दी बार एसोसिएशन कसया द्वारा दीवानी न्यायालय मे आयोजित सम्मान समारोह में कुशीनगर के नवागत जिलाजज अशोक कुमार ने कहा कि न्यायपालिका का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को न्याय दिलाना है l हम सभी को संतुलित दृष्टिकोण अपनाकर न्याय की गरिमा को बनाए रखना होगा।
डीजे श्री सिंह ने कहा कि कसया का बार ऐतिहासिक बार है। यहां के संघर्ष को मै सुन चूका हू।कसया व पडरौना हमारी दो अंग है, इनकी गरिमा बनी रहनी चाहिए।स्थानीय समस्याओं कोअपने स्तर दे ख रहा हूं, और इसके समाधान का प्रयास होगा।न्यायिक अधिकारी गण को प्रकीन प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश देते हुए बिजली की समस्या को हल करने की बात कही। इसके पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय व अधिवक्ताओंnने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया l स्वागत भाषण उमेश चंद्र राय, बद्री नारायण दुबे, अशोक कुमार राय,सुरेंद्र किशोर श्रीवास्त व राकेश तिवारी, संजय मिश्रा,जलज सिंह दिलीप कुमार श्री वास्तव ,मनोज पाण्डेय,अम्बरीष चौबे पंचानंद मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर एसीजेएम सुनील कुमार त्रिपाठी, जेएम नवनीत कश्यप,सिविल जज जूनियर डिवीजन शोभित राय, प्रथम अतिरिक्त सिविल जज चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिविजन श्रीमती श्वेता तिवारी, तृतीय अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिविजन रणंजय सिंह आदि मौजूद रहे l
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…