News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद कल लेंगे शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2023  |  7:34 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद कल लेंगे शपथ
  • अध्यक्ष के साथ 27 सभासद लेंगे शपथ
  • जोर -शोर से हो रही शपथ ग्रहण की तैयारियां
  • पंडाल में तीन हजार लोगों के बैठने की है व्यवस्था

कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद कुशीनगर के नवनिर्वाचत अध्यक्ष व सभासदगण का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 27 मई को सुबह 10 बजे नगर के श्री रामजानकी मठ परिसर में संपन्न होगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानन्द राय व सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक पीएन पाठक करेंगे।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुही विधायक असीम राय, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा और उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती किरन राकेश जायसवाल सहित 27 सभासदों का शपथ ग्रहण होना है। जिसको देखते हुए लगभग 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking