News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एसआरजी ने बच्चों को विद्यालय भेजनें के लिये अभिभावकों को किया प्रेरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2021  |  5:03 PM

441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एसआरजी ने बच्चों को विद्यालय भेजनें के लिये अभिभावकों को किया प्रेरित

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । कसया तहसील क्षेत्र हाटा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा पर गुरुवार को एसआरजी नागेश्वर दूबे पहुंचे और बिधालय मे बच्चों के ठहराव और अधिक से अधिक बच्चों को बिद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया और बच्चों के बिधाज्ञान के बिषय मे जानकारी हासिल किया l

डिग्री में सपोर्टिव सुपरविजन करने आये स्टेट रिसेस पर्सन, एसआरजी, नागेश्वर दूबे ने कहा कि बेहतर लर्निंग आउटकम के लिए आकलन पर जोर देंना आवश्यक है, तभी उपचारात्मक शिक्षण गुणवत्ता प्रभावी हो सकता है,उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काफी समय तक विद्यालय बन्द रहने से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया काफी प्रभावित हुई है।पुनः उन्हें पटरी पर लाने व कक्षागत ज्ञान के लिए उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें।प्रदेश को मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक आधारशिला,ध्यानाकर्षण एवम शिक्षण संग्रह सहित शिक्षक संदर्शिका जैसे उपलब्ध संसाधन का भरपूर उपयोग करें। तभी बच्चों में कक्षागत लर्निंग आउटकम हासिल किया जा सकता है। शिक्षक डायरी अवश्य भरा जाय।इससे आपकी कक्षा में शैक्षिक गतिविधियों का पता चलता है। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों के साथ एक बैठक कर अधिक से अधिक बच्चों को बिधालय भेजने के साथ साथ उनके शाफसफाई पर बिशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया और बच्चों को भी स्वच्छता सम्बन्धी बातें समझाई तथा कक्षा तीन के बच्चों के साथ करीब दो घण्टे तक कई शैक्षणिक गतिविधियों को स्वयं करके बताया। बच्चों के स्कूल में ठहराव के कई तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिक विद्यालय अहिरौली राय प्राथमिक विद्यालय नन्दा छपरा सहित आधा दर्जन विधालय पर पहुंच कर बिधाज्ञान के बिषय में जाना इस दौरन सुनैना कमलवाती सुभावती नेहा सगिता आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking