कुशीनगर। सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के निर्देशों के क्रम में रामपुर गोनहा गांव में उप जिलाधिकारी खड्डा उपमा पांडेय की उपस्थिति में 29 पट्टेदारों को आज उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया। विदित हो कि तहसील खड्डा के ग्राम रामपुर गोनहा में 1992 में कुछ कृषकों को भूमि कृषि पट्टे पर दिए गए थे। पट्टा धारकों को इतने दिनों बाद तक कब्जा नहीं मिला था। इस क्रम में गांव में लंबे समय से चकबंदी चल रही थी।
विगत महीने गांव में आयोजित चौपाल में जिसमें सांसद व अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की उपस्थिति थी उस दिन लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई कि उन्हें विगत 30 सालों से अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। उक्त मामले को सांसद व जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच करायी गयी। जांच उपरांत आज उप जिलाधिकारी खड्डा के द्वारा दिनांक 27 जून को 29 लोगों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
इस क्रम में पट्टेदारों में खुशी का माहौल है और उनके द्वारा बताया गया कि इतने लंबे समय से चल रही लड़ाई में आज उन्हें न्याय मिल रहा है।
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…